
सेवा संकल्प अभियान (sewa sankalp abhiyan) के तहत जिले में 26 सितंबर से “आंगन सेवा मिलन” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम विवेकानंद वार्ड ग्रीन सिटी के आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, विकास वार्ड पार्षद श्री आनंद प्रजापति, श्री विकास मिश्रा, श्रीमती रश्मि साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात जिला पंचायत सीईओ श्री जायसवाल द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां भी दी।

उत्कृष्ट कार्य के लिए कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं सम्मानित (sewa sankalp abhiyan)
आंगन सेवा मिलन कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभान्वित हितग्राही श्रीमती आरती पवार ने योजना से मिले लाभ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें काफी मदद मिली है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

आंगन सेवा मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन सेवा मिलन के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका को और प्रभावी बनाया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों में राष्ट्र के नौनिहाल बच्चों का शिक्षण, लालन-पालन एवं सर्वांगीण विकास किया जाता है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं घर-घर पहुंचकर कुपोषण, एनीमिया, सिकल सेल, टीबी सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करने और जरूरतमंदों को उचित पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

(sewa sankalp abhiyan) जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आंगन सेवा मिलन कार्यक्रम के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की जा रही है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से राष्ट्र निर्माण में पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करने का आह्वान किया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल ने कहा कि शासन की मंशानुरूप आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ने के उद्देश्य से आंगन सेवा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले में यह कार्यक्रम 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इसके माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा आंगनवाड़ी परिसर में पौधरोपण किया गया। (sewa sankalp abhiyan) इस दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश कुमार वर्मा, सहायक संचालक श्री विवेक उईके सहित लाभान्वित हितग्राही उपस्थित रहे।
26 से 28 सितंबर, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तथा 2 से 5 अक्टूबर की अवधि में प्रत्येक केंद्र के लिए कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की जाएगी। आयोजन से पहले स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक माताओं, बच्चों, हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों और समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
पहला दिन बाल स्वास्थ्य एवं आनंदमयी गतिविधियों के नाम रहेगा। तीन से 6 वर्ष के बच्चों के बीच प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन एवं कॉमिक वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री की अपील का प्रसारण किया जाएगा। बच्चों के लिए खेल, कहानी, चित्रकला और मनोरंजक गतिविधियां होंगी। ‘कहानी सुनाओ-कहानी से जुड़ो’ जैसी गतिविधियों से बच्चों की रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को प्रोत्साहित किया जाएगा। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जांच कराई जाएगी तथा फल और मिठाई वितरित की जाएगी।





