
भारती भुमरकर
सतपुड़ा ताप विधुत गृह की प्रस्तावित 1×660 MW सुपर क्रिटिकल तकनीक आधारित नवीन यूनिट के निर्माण के लिए MPPGCL द्वारा निकली EPC निविदा में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) के द्वारा निविदा प्रस्ताव को स्वीकार किया गया है। विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने नगर वासियो बधाई देते हुए कहा है की आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए ये मिल का पत्थर साबित होंगा। निविदा प्रकिया की तमाम औपचारिकताओं के पूर्ण होने के साथ प्रस्तावित नवीन इकाई के कार्य आदेश आगामी जनवरी -फरवरी माह तक होने की संभावना है।
उन्होंने कहा की क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपए के निवेश के साथ निर्मित होने वाली नवीन इकाई का निर्माण कार्य संभवतः मार्च-अप्रैल में प्रारंभ होने के साथ औद्योगिक नगरी सारणी के चहुमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
साथ ही विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के एकीकृत विकास संबंधित कार्ययोजनाओ को सदैव प्राथमिकता एवं विकासोन्मुखी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए सतत् सहयोग को तत्पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव Dr Mohan Yadav का आभार माना है।
बता दे की क्षेत्र की जनता को लम्बे समय से प्रस्तावित 660 MW सुपर क्रिटिकल तकनीक आधारित नवीन यूनिट का बेसब्री से इन्तजार था। जो भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) के द्वारा निविदा प्रस्ताव को स्वीकार किये जाने के बाद अब पूरा होता नजर आ रहा है।