
दीनू पवार
*राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का फाईनल गुजरात ने अपने नाम किया बिछिया को 2/1 दी मात*
#सांईखेड़ा:- शिवशक्ति स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउन्डेशन के तत्वाधान में तीन दिवसीय व्हालीबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गिरिराज,बैतूल, आमला,सुकतवा, बुधनी,भोपाल,बिछिया, जबलपूर,गुजरात समेत 9 टीमों ने भाग लिया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 9 टीमों में से फाईनल मैच दो टीम गुजरात व बिछिया पहुंचीं दोनो ही टीम के बीच तीन मैच खेले गए गुजरात कि टीम ने तीन मैच कि सांखला में दो मैच जीत कर फाईनल अपने नाम कर लिया प्रथम पुरस्कार गुजरात की टीम को गिरिराज शुगर मिल सांईखेड़ा के संचालक श्याम गोयल द्वारा 21111 कि राशि दी गई व खबरवाणी बैतूल द्वारा कप दिया गया।
द्वितीय पुरस्कार बिछिया की टीम को 15555 रूपये कि राशि स्वर्गीय श्री शरद कुमार देशमुख जी कि स्मृति में राहुल देशमुख के द्वारा दी गई व पगारिया जनरल स्टोर बैतूल द्वारा कप दिया गया इस मौके पर मिल के संचालक श्याम गोयल, जी एम तोमर, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार,भाजपा युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष राहुल देशमुख, गोलू माकोड़े, राहुल अड़लक, योगेश जैन, अनीश कुरैशी, देवराव साहूकार, ललित पवार, राहुल माकोड़े, गगन सोनी, धर्मेश सोनी, चेतन साहू, तुषार अड़लक, गोलू दवंडे, आयुष साहू, कमलेश बनाईत, ऋषभ सोनी, समेत कमेटी के अन्य खिलाड़ी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।







