
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल। भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज बैतूल द्वारा शनिवार को शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जावेगी। आयोजित इस शोभायात्रा का श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति बैतूल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शनिवार रात्रि 8 बजे दिलबहार चौक पर पुष्पवर्षा और शीतल शरबत वितरण कर भव्य स्वागत किया जायेगा। समिति द्वारा समस्त सामाजिक बंधुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों, मातृशक्ति एवं युवाओं से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर शोभायात्रा का स्वागत कर धर्मलाभ अर्जित करें।





