
धनराज साहू तहसील ब्यूरो भैंसदेही
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दो दिवसीय प्रवास पर बैतूल जिले के भैंसदेही तहसील के हिल स्टेशन कुकरू पहुंचें। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ.यादव का हेलीकाप्टर शाम 6 बजे कन्या हाई स्कूल भैंसदेही हेलीपैड पर पंहुचा , जहां जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया । जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कार से रेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान किया ।
बता दे की मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे सनसेट पॉइंट का अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत शाम 6:45 बजे ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रविवार 28 जून को मुख्यमंत्री प्रातः 6:30 बजे सनराइज एवं बुच प्वाइंट पर मेडिटेशन करेंगे। इसके बाद वे स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। सुबह 7:30 बजे पौधारोपण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कॉफी प्लांटेशन का प्रातः 8 बजे निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 10 बजे मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे तथा 11 बजे प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के सामूहिक श्रवण में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री कुकरू रेस्ट हाउस से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 12:10 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।