
ब्यूरो रिपोर्ट
सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को घर-घर पहुंचाए कार्यकर्ता – सुधाकर पवार
श्रीगुरू रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला संपन्न
बैतूल । भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे संत श्री रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के पावन अवसर पर कल गुरू पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 तक चलने वाले संत श्रीगुरू रविदास महाराज जंयती तक भाजपा समरसता संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान के निमित्त कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास महाराज के जीवन दर्शन तथा उनके समता , भक्ति ,सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को लेकर कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचाना है। जिसको लेकर कल गुरू पूर्णिमा पर हमे मंडल स्तर पर कम से कम 10 स्थानो पर दीपोत्सव मनाकर अभियान की शुरूवात करनी है। जिसको लेकर मंडल स्तर से लेकर शक्ति केन्द्र और बूथ की टोली को अपने जिम्मेदारी का निर्वहन और सहभागिता सुनिश्चित करनी है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे ने कहा कि आज जब समाज में कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल जातीवाद के नाम पर युवाओं को भ्रमित कर रहे है। तब भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणी रविदास जी के समरसता के संकल्प को अभियान की तरह चलाकर अपना सामाजिक दायित्व भी निभा रही है भाजपा हमेशा से समाज की कुरूतीयों को खत्म करने के लिए प्रयास करती है। संत रविदास जी भी जन्म से नही कर्म से व्यक्ति की पहचान को महत्व देने की बात करते रहे। आज भाजपा ही उनके आदर्शो पर काम कर रही है। अभियान की प्रस्तावना रखते हुए अभियान के संयोजक डा.महेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि यह देश व्यापी स्तर पर चलने वाला अभियान है जिसमें संत महात्मा सहित समाज के प्रबुद्व जनो की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
संत रविदास महाराज की तप स्थली ,यात्राओं और जनजागरण से यह अभियान संचालित होगा। विभिन्न वर्गो में सामाजिक समरसता और जनसहभागिता को सुदृढ करने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए टोली के सह संयोजक कांतिलाल यादव ने कहा कि कार्यक्रम विभिन्न चरणो में होगा। पहले चरण में गुरू रविदास महाराज कलश वंदन अभियान दूसरे चरण में संत संपर्क कार्यक्रम तीसरे चरण समरसता यात्रा और चौथे चरण में छात्रावास संपर्क अभियान चलेगा। कार्यशाला में पीपीटी मोड पर समझाते हुए टोली के सह संयोजक जगदीश पवार ने कहा कि 29 जुलाई को समरसता दीप अभियान स्थानीय मंदीरो में किया जाएगा। 29 जुलाई से 10 सितंबर तक संत रविदास जी की जन्म स्थली से कलश वंदन अभियान की शुरूवात होगी। साथ ही सतत संपर्क का अभियान लगातार जारी रहेगा। 26 नवंबर से समरसता संवाद के तहत विद्यार्थीयों की सहभागिता और भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर कार्यक्रम किए जाएगें। कार्यशाला का संचालन अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं टोली के सह संयोजक किशोर बरदे ने एवं अंत में आभार जिला मंत्री एवं टोली सह संयोजक सुनीता बेले की व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंस राज धुर्वे, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी सहित अतिथी गण मौजूद रहे। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, अभियान के मंडल संयोजकगण सहित निकायों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष उपस्थित थे।