
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 31 अक्टूबर को जिले में प्रस्तावित तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन, डीएफओ श्री नवीन गर्ग, सीईओ जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे सहित अन्य अधिकारियों ने निर्धारित कार्यक्रम स्थल पुलिस ग्राउंड पहुंचकर मंच निर्माण, सेक्टर निर्माण, अतिथियों के आगमन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया तथा प्रोटोकॉल के अनुरूप समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, एसडीओपी सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम, सीएमओ श्री नवनीत पांडे, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



