
🔹 कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली थी 16 वर्षीय बालिका, 20 दिनों से की जा रही थी तलाश।
🔹 तकनीकी टीम की सहायता एवं पुलिस के सतत प्रयासों से मिली सफलता।
🔹पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा एवं अपहृत बालिकाओं की सुरक्षित दस्तयाबी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने तकनीकी साथियों की सहायता एवं सतत प्रयासों से अपहृत नाबालिग बालिका को जिला रायसेन के औबेदुल्लागंज से सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
🔹घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13.10.2026 को थाना सारणी क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के परिजनों द्वारा सूचना दी गई कि बालिका सुबह करीब 06:00 बजे कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों एवं रिश्तेदारियों में तलाश करने के बाद भी बालिका का कोई पता नहीं चला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 363/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹तकनीकी सहायता एवं सतत प्रयासों से रायसेन से बालिका दस्तयाब
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सारणी पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बालिका की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। विवेचना के दौरान तकनीकी साथियों की सहायता से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी एवं पुलिस टीम के सतत प्रयासों के आधार पर दिनांक 02.11.2026 को जिला रायसेन के औबेदुल्लागंज से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। बालिका को सुरक्षित थाना लाया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
🔹सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक बी.पी. बुंदेला तथा आरक्षक मोनू उईके, वर्षा नागले एवं लक्ष्मी कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल की आमजन से अपील
बैतूल पुलिस आमजन से अपील करती है कि बच्चों एवं किशोर-किशोरियों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतें। उन्हें अनजान व्यक्तियों से सावधान रहने, किसी के बहकावे में न आने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी अनजान लोगों से साझा न करने के संबंध में जागरूक करें।
यदि कोई नाबालिग बालक या बालिका घर से लापता होता है, तो बिना किसी देरी के नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। नाबालिग बच्चों की पहचान उजागर करने वाली फोटो, नाम या अन्य व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण पुलिस की प्राथमिकता है। इस दिशा में पुलिस को तत्काल सूचना देकर सहयोग करें।




