सारणी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी एवं मंडल बगडोना के संयुक्त तत्वाधान में कल एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान’ के अंतर्गत कल ३ नवंबर २०२६ (मंगलवार) को दोपहर १:०० बजे से एक प्रमुख नागरिक गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
यह कार्यक्रम सारणी में श्रीराम मंदिर के सामने स्थित मंगल भवन में संपन्न होगा।
प्रमुख जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित:
गोष्ठी में मुख्य रूप से क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री डॉ. योगेश पंडाग्रे जी , भाजपा जिला महामंत्री श्री कमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र गड़ेकर और नगर पालिका अध्यक्ष श्री किशोर बरदे जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों से अपील:
भाजपा मंडल सारणी एवं बगडोना के निवेदकों द्वारा दोनों मंडलों के समस्त पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के प्रबुद्धजनों को इस गोष्ठी में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। प्रबंधन ने सभी से नियत समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।