सारनी। वितरण केंद्र सारनी के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। पाटाखेड़ा स्थित 33 /11 केवी उपकेंद्र पर आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। इस वजह से कल यानी ३ नवंबर २०२६ (मंगलवार) को सुबह १०:०० बजे से दोपहर २:३० बजे तक विद्युत प्रदाय पूरी तरह बाधित रहेगा।
सारनी वितरण केंद्र के प्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मेंटेनेंस कार्य के चलते उपकेंद्र से निकलने वाले ११ केवी के सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इससे पाटाखेड़ा और आसपास के जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को करीब साढ़े चार घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
विशेष नोट:
प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य की स्थिति को देखते हुए सप्लाई बंद और चालू करने के निर्धारित समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस अवधि के अनुसार अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग करें।