
सारनी। सारनी वितरण केंद्र के अंतर्गत ३३/११ केवी उपकेंद्र पाटाखेड़ा पर कल ३ नवंबर २०२६ को होने वाला मेंटेनेंस कार्य अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
प्रबंधक द्वारा जारी ताजा सूचना के अनुसार, कल सुबह १०:०० बजे से दोपहर २:३० बजे तक होने वाली घोषित बिजली कटौती को निरस्त कर दिया गया है। अब उपकेंद्र से निकलने वाले सभी ११ केवी फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय पूरी तरह सामान्य रहेगा और उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।


