
ब्यूरो रिपोर्ट
सोमवार को वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 27 के सैकड़ो वार्डवासियों द्वारा जल आवर्धन योजना के तहत घरो में लगाए गए नल कनेक्शन के एवज में 4000 रूपये की राशि लिए जाने से खासी नाराजगो जाहिर करते हुए नगर पालिका परिसर में विरोध प्रदर्शन कर मटके फोड़े और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
वार्डवासियों का कहना है की जिस समय नगर पालिका द्वारा जल आवर्धन योजना के तहत नल कनेक्शन लगाए जा रहे थे। उस समय 4000 रूपये की मांग नहीं की गई थी। और कनेक्शन पूर्णतः निःशुल्क बताया गया था। लेकिन अब 1 साल बाद अचानक नगर पालिका द्वारा प्रत्येक कनेक्शन गरीब हितग्राही से 4000 मांगे जा रहे हैं। और नहीं देने पर कनेक्शन बंद किये जा रहे है। इसको लेकर लोगों में नगर पालिका के प्रति आक्रोश फूट पड़ा है। लोगों का कहना है हम 300 दिहाड़ी कमाते हैं। अगर हम नल कनेक्शन के 4000 देंगे तो हम घर परिवार कैसे चलाएंगे।
हम प्रति माह नगरपालिका द्वारा दिए जा रहे 150 बिल भरने को तैयार है। लेकिन हम लोगों से कनेक्शन के नाम पर अब 4000 मांग जा रहे हैं जिसे हम विरोध कर रहे हैं।
वही नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा की योजना के तहत कर्मचारियों से लेकर बिजली बिल भुगतान करने तक नगर पालिका को प्रतिमाह लगभग 30 लाख रुपए खर्च आता है। जिसका भुगतान नगर पालिका करने में असमर्थ है। हितग्राहियो को 4 हजार रु की राशि देनी ही होगी।
बता दे की नगर पालिका द्वारा जलावर्धन योजना के तहत 36 वार्डो में लगभग 14000 कनेक्शन दिए गए हैं। खास बात यह है कि सोमवार को जब दो वाडों के सैकड़ो लोग नगर पालिका कार्यालय परिसर में मटके फोड़ कर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कर रहे थे। उसे समय नगर पालिका में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। जिसके चलते लोगों का आक्रोश देखते ही बन रहा था।