
भारती भूमरकर
सारनी। भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के आव्हान पर सोमवार को जिले के सभी जिला मुख्यालयों में विशाल रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा गया।
इस रैली में प्रदेश के समस्त श्रमिक, नियमित कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक, संविदा कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मचारी, अनियमित कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी, स्कीम वर्कर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं उषा कार्यकर्ता और पेंशनर्स ने अपनी-अपनी जायज मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम 46 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

जिला मंत्री पंजाब ठाकुरसाहब ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। इस अभियान को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध महासंघ, पंजीकृत यूनियनों और सहयोगी संगठनों का व्यापक समर्थन मिला।

कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और लाभों पर शीघ्र ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा कंपनी के कर्मचारियों को भी सभी प्रकार के वैधानिक लाभ उपलब्ध कराए जाने चाहिए, जिनमें प्रदेश सरकार देरी कर रही है।
प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री पंजाब राव गायकवाड प्रदेश कार्य समिति मधुकर साबले महेंद्र सिंह ठाकुर कमल किशोर भावसार एवं समस्त जिला पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




