
ब्यूरो रिपोर्ट
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- जुआ फड़ पर दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार — नगदी व ताश के पत्ते जप्त
छिंदवाड़ा (दमुआ)।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में दिनांक 29 जनवरी 2026 को थाना प्रभारी दमुआ निरीक्षक श्री प्रमोद सिरसाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रोड पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 09, गुलाब सिंह के घर के पीछे स्थित बाड़ी में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं।
सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जुआ रेड कार्रवाई की गई, जहां 6 व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्ते एवं कुल 2,910 रुपये नगद जप्त किए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
थाना प्रभारी: निरीक्षक प्रमोद सिरसाम
उप निरीक्षक: खेलन सिंह करिहार
प्र.आर. 284 रविशंकर
प्र.आर. 776 शिवराम
आर. 843 मैनसिंह
आर. 830 राजकुमार





