
ब्यूरो रिपोर्ट
जबलपुर- मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) तत्वावधान में जेनको क्रिकेट लीग का आयोजन 9 से 14 फरवरी तक रामपुर परिसर स्थित पाण्डुताल खेल मैदान में किया जाएगा। इस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के साथ कार्मिक के परिवार की महिला सदस्यों व बच्चों के लिए मनोरंजक खेल स्पर्धाएं भी आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में पावर जनरेटिंग कम्पनी के मुख्यालय स्थित सभी कार्यालयों एवं रानी अवंती बाई सागर जल विद्युत गृह बरगीनगर के कार्मिक शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी करेंगे 9 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह अध्यक्षता करेंगे।
तीन वर्ग में 10 टीमों के बीच होगा मुकाबला- जेनको क्रिकेट लीग में वरिष्ठ अभियंता वर्ग की दो टीमें चैलेंजर्स व टाइटन्स, पुरुष अभियंताओं व कार्मिकों की 6 टीमों रॉयल्स, लीजेन्ड्स, हिटर्स, वारियर्स, ग्लेडीएटर्स व चार्जर्स के मध्य मुकाबला होगा। महिला कार्मिकों की दो टीमों वंडर वुमेन्स व पावर एंजेल्स बनाई गई हैं, जिनके मध्य मुकाबला होगा। जेनको क्रिकेट लीग में अधीक्षण अभियंताओं व इनके उच्च पदों के कार्मिकों की दो टीमें चैलेंजर्स व टाइटन्स भी क्रिकेट लीग में उतरेंगी।
पावर जनरेटिंग कंपनी के कार्मिकों के परिवार की महिला सदस्यों के लिए स्पून-लेमन दौड़ व कुर्सी दौड़ और बच्चों के लिए स्पून लेमन दौड़ एवं जलेबी दौड़ जैसी मनोरंजक खेल स्पर्धाओं का आयोजन भी होगा।
सुव्यवस्थित आयोजन के लिए समिति का गठन- जेनको क्रिकेट लीग व खेल स्पर्धा के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए एक समिति गठित की गई है। इस समिति के अध्यक्ष श्री संजय कुमार जैन, उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सोहानी, श्री विनय नंदन व सचिव श्री दीपक निगम को बनाया गया है। समिति के अन्य सदस्य हैं- श्री प्रशांत गुप्ता, श्री सुशील कुमार पाल, श्री विकास कुमार शुक्ला, श्री विनीत त्रिपाठी, श्रीमती खुशबू शर्मा, श्रीमती स्वाति सिंह, श्री के. विनय राव, श्री आनंद गुप्ता, श्री अतुल यादव, श्री कुशल जैन, श्री महेन्द्र कुमार सोनी, श्री आदर्श कुमार तिवारी, श्री अमित सिंह चौहान व श्री राजकिशोर सिंह है। महिलाओं हेतु खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन समिति में श्रीमती नेहा सिंह, श्रीमती मनीषा झारिया, श्रीमती हेमलता अग्रवाल, श्रीमती स्मृति उपाध्याय, श्रीमती गरिमा सिंह व श्रीमती अंकिता सिंह शामिल हैं।
रामपुर स्थित पाण्डुताल खेल मैदान में क्रिकेट लीग के अंर्तगत प्रतिदिन दो मैचों का आयोजन होगा। प्रथम मैच 9 फरवरी को दोपहर 1 बजे से चैलेंजर्स व टाइटन्स के मध्य खेला जाएगा।





