
ब्यूरो रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन
इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बलवा, दंगा, उपद्रव, तोड़फोड़ एवं गैरकानूनी जुलूस जैसी परिस्थितियों से प्रभावी एवं विधिसम्मत तरीके से निपटने हेतु व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में कानून व्यवस्था को शीघ्र नियंत्रित किया जा सके। बलवा ड्रिल अभ्यास के दौरान पुलिस बल को दंगाइयों को तितर-बितर करने, भीड़ नियंत्रण, घेराबंदी, सुरक्षा घेरा बनाना, समन्वित कार्रवाई एवं न्यूनतम बल प्रयोग के तरीकों का अभ्यास कराया गया।

* वर्तमान समय में सामाजिक एवं सांप्रदायिक तनाव की संभावनाओं को देखते हुए उपद्रव, तोड़फोड़ एवं हिंसा की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण हेतु
* पुलिस बल में समन्वय, अनुशासन एवं आत्मविश्वास विकसित करने के लिए
*बलवा ड्रिल के फायदे*
* पुलिस बल की कार्यकुशलता में वृद्धि
* आपसी तालमेल एवं नेतृत्व क्षमता का विकास
* न्यूनतम बल प्रयोग के साथ स्थिति नियंत्रण की दक्षता
* आमजन की सुरक्षा एवं विश्वास में वृद्धि
* किसी भी स्थिति में संयम, धैर्य एवं अनुशासन बनाए रखें
* बलवा या दंगा की स्थिति में कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करें
* आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे






