
ब्यूरो रिपोर्ट
- 10 फरवरी से सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे स्कूल
- मौसम सामान्य होने से स्कूल का बदला समय
ग्वालियर जिले में फरवरी माह में मौसम सामान्य होने से 10 फरवरी से स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के निर्देश पर यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिओम चतुर्वेदी ने जारी किया है। इस आदेश के अनुसार स्कूलों में 10 फरवरी से कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगी। यह आदेश ग्वालियर जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड सी.बी.एस.ई, आई.सी.एस. ई. एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लागू होगा।







