
ब्यूरो रिपोर्ट
भोपाल भोपाल एडवोकेट म्यूजिकल ग्रुप द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में 13 फरवरी को शाम 5 बजे से *एक शाम प्यार भरे गीतों के नाम* से संगीत संध्या का आयोजन किया जायेगा । कार्यक्रम की प्रस्तुति *भोपाल एडवोकेट म्यूजिकल ग्रुप (BAMG)* के तत्वाधान में *मैं न भूलूंगा, मैं न भूलुंगी* टाइटल गीत के नाम से दी जायेगी ।
जहाँ लगभग 29 गायकों में शामिल एडवोकेट और नॉन एडवोकेट प्रोफेशनल सिंगर्स अपने गीतों से समा बांधेंगे, इस मौके पर भोपाल एडवोकेट म्यूज़िकल् ग्रुप के संयोजक एड. श्री मेहबूब अंसारी, संयोजक व संरक्षक श्री महेश मौर्य, सहसंयोजक श्री धर्मेंद्र वाधवानी एवं श्री अनिल जैवार,अध्यक्ष श्री सुरेश मालवीय, सचिव श्री रूपेश साहू ने बताया की यह भोपाल एडवोकेट म्यूजिकल ग्रुप की सातवीं प्रस्तुति रहेगी । संगीतमय कार्यक्रम एक बार फिर शौकीन अधिवक्ताओं गायकों के सुरों से सजेगा । भोपाल एडवोकेट म्यूजिकल ग्रुप ने संगीत प्रेमी श्रोतागणों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधार कर गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।





