
ब्यूरो रिपोर्ट
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर का उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सत्येन्द्र शर्मा ने आज प्रातः श्री अचलेश्वर महादेव बाबा मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की, भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की, कटोरा ताल पर भाजपा की संस्थापक सदस्य कैलाशवासी राजमाता श्रीमंत विजया राजे सिंधिया जी की छत्री पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं विकास के मसीहा कैलाशवासी श्रीमंत माधव राव सिंधिया जी की छत्री पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

सत्येन्द्र शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर पुष्प वर्षा की एवं प्रवेश द्वार की प्रथम देहली पर पुष्प अर्पित कर साष्टांग धोक लगाकर कार्यालय को प्रणाम किया उसके बाद भाजपा कार्यालय में प्रवेश किया।
कार्यालय में भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया जी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं कार्यालय में प्रभारी मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी के आगमन पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के साथ नरेश जादौन, राजीव गुप्ता, दीपक शर्मा, विनय शर्मा, अंश कुशवाह, विकास पाराशर, फूल सिंह आर्य, दिलीप शर्मा, रजत सविता, रमेश किरार, गब्बर सिंह, वकील गुर्जर, रिंकू जैन, गौरव जैन, उमाकांत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
