
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार-रविवार दरमियानी रात ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुई दुर्घटना में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सख्त एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि जिम्मेदारी तय कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। प्रदेश के सभी नागरिकों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीएसपी को तत्काल हटाने तथा 3 थाना प्रभारियों, एक यातायात निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक एवं 3 आरक्षकों सहित कुल 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जनसुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।






