
ब्यूरो रिपोर्ट
- *दमोह में दलित आदिवासी समाज से आए छात्र छात्राएं कुंवर विजय शाह के समर्थन में*
- *छात्र संघ की मांग मंत्री विजय शाह की माफी स्वीकार करते हुए क्षमा किया जाए*
मप्र दमोह:- दमोह जिला मुख्यालय पर दोपहर 2 बजे अनुसूचित जाति जनजाति छात्र संघ जिला दमोह के तत्वाधान में कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के समर्थन में दमोह कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन व रैली का आयोजन किया गया जिसमें छात्रा संघ ने मांग की है कि कुंवर विजय शाह के द्वारा एक भाषाई भूल हुई थी।

जिसे बाद में बढ़ा चढ़ाकर परोसा गया। जिससे मंत्री विजय शाह के विरोध में माहौल तैयार हुआ । मंत्री शाह द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने खुद चार चार दफा माफी मांगी है लेकिन इसके बावजूद उनको ट्रोल किया जा रहा है जो कि इनके प्रति अपनाए जा रहे भेदभाव पूर्ण रवैए का उदाहरण है । कुंवर विजय शाह आदिवासी समाज के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति है जिन्होंने इस वर्ग के साथ राष्ट्र हित में अनेकों योगदान दिए हैं और समाज के सर्वांगीण विकाश में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। देखने में आ रहा है कि कहीं न कहीं उनके आदिवासी समाज से होने से उनके नेतृत्वत को दबाने के लिए उनको पद से हटाने का प्रयास किया जा रहा है जो कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है । छात्र संघ ने मंत्री शाह द्वारा मांगी गई माफी को स्वीकार करते हुए इस प्रकरण को समाप्त किए जाने की मांग की है।
इस दौरान छात्र संघ के जिला अध्यक्ष सौबरन मेहरा जिला उपाध्यक्ष सुनील शाह ऐडाली , साहिल कुमार भारती निखिल , सोनू महेंद्र राजेंद्र रज्जू चंदन अर्जुन बंटू मनोज राजा आशीष संजय तरवर अहिरवार भीकम हेमराज आकाश प्रजापति करोड़ी लोटन, गनपत तेकाम, सुशील मरावी, सुनील ठाकुर, विपिन धुर्वे, आदि सैकड़ों छात्रों की उपस्थिति रही।






