
ब्यूरो रिपोर्ट
दमोह –विपरीत परिस्थितियों और कठिन संघर्षों के बीच, साधारण परिवार की बेटी आरती उपम्मन ने पुलिस कांस्टेबल पद पर चयन हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि अर्जित की है।
आरती ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पूरे परिवार को देते हुए कहा कि पिता श्री प्रदीप उपम्मन के मार्गदर्शन, परिवार की मेहनत और भाई आशुतोष उपम्मन के साथ ने हर मुश्किल में हौसला दिया।
उन्होंने बताया कि परिवार की स्थिति को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ लगातार संघर्ष करते हुए यह मुकाम हासिल किया।
उनकी इस उपलब्धि से दमोह जिले एवं पूरे प्रदेश में गर्व का माहौल है और उपम्मन परिवार का नाम रोशन हुआ है।







