
सुखदेव मोहबे
पांडारा गांव में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन का मुख्य विषय यातायात सुरक्षा रहा। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित होकर स्वयंसेवकों को यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में एसडीओपी श्रीमती प्रियंका कर्चाम, थाना प्रभारी जयपाल इवनाती, थाना प्रभारी रानीपुर से श्रीमती बबीता दुर्वे, सचिव काशीराम वर्मा तथा सरपंच सरवन सलाम उपस्थित रहे।

एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा सभी अतिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वीर स्वातंत्रता संग्राम सेनानी सरदार विष्णु सिंह उइके शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्रम सहित महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य श्रीमती रीना उड़के, निकिता सोनी, लक्ष्मी नागले एवं कविता धोटे भी उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में एसडीओपी श्रीमती प्रियंका कर्चाम ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक गांव में स्वच्छता एवं जागरूकता का उत्कृष्ट संदेश दे रहे हैं। उन्होंने सभी को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की।

थाना प्रभारी जयपाल इवनाती ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए एनएसएस के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। वहीं थाना प्रभारी रानीपुर से श्रीमती बबीता दुर्वे ने अपने संबोधन में एनएसएस गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंड्राम ने विद्यार्थियों को यातायात सुरक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए नियमों के पालन को जीवन की सुरक्षा से जोड़ा। कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। तथा nns के स्वयंसेवक यातायात सुरक्षा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गाव वालो को यतायत के नियम बताये जो स्वयंसेवक कुशल गुप्ता, निकिता, रक्षा, लता, नंदिनी,मेटारानी, पूर्णिमा ,सरीना द्वारा किया गया l






