
ब्यूरो रिपोर्ट
लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल के निज निवास पहुंचकर उनसे एवं उनके परिजनों से भेंट की तथा उनकी पुत्री सुश्री सुरभि खंडेलवाल के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय सुश्री सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंत्री श्री सिंह ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार ,श्री कमलेश सिंह भी मौजूद रहें।





