
ब्यूरो रिपोर्ट
➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 मार्च को #बैतूल आएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 14 मार्च को बैतूल आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12:30 बजे हेलिपेड बैतूल पहुंचेंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1:15 बजे हेलिपेड बैतूल से जिला कटनी के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के आगमन की आवश्यक तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने शुक्रवार को हेलीपेड स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।





