
ब्यूरो रिपोर्ट
बुधवार को न्यू बैतूल ग्राउंड में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह, सांसदों, विधायक गणों, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी, कर्मचारी और नागरिकों ने भी आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसके पश्चात मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से इस कठिन समय में पूरे परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।




