
ब्यूरो रिपोर्ट
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण उत्पन्न एलपीजी (रसोई गैस) के संकट से निपटने के लिए भारत सरकार ने एक अस्थायी उपाय के रूप में राशन दुकानों (सोसाइटी) में मिट्टी का तेल (केरोसिन) फिर से वितरित करने की योजना बनाई है। केंद्र सरकार ने राज्यों को 48,000 किलो लीटर का अतिरिक्त केरोसिन आवंटित किया है।
एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार ने बीपीएल परिवारों के लिए 2016 के बाद फिर से केरोसिन का कोटा जारी किया है। अब हर पात्र परिवार को प्रति माह 3 लीटर केरोसिन मिलेगा।
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 23 जिलों को 10.85 लाख लीटर का आवंटन। भोपाल जिले को 2 लाख 52 हजार लीटर केरोसिन मिला है, जिससे करीब 2 लाख 56 हजार 108 बीपीएल परिवारों को लाभ मिलेगा। जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार, अप्रैल से वितरण शुरू किया जाएगा और यह प्रक्रिया शासन के निर्देशों के अनुसार संचालित होगी।






