
ब्यूरो रिपोर्ट
चैत्र नवरात्री एवं रामनवमी के पावन अवसर पर बगडोना m&m मोटर्स पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया । जिसमे सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। m&m मोटर्स संचालक मनोज लिल्हौरे ने बताया कि चैत्र नवरात्री एवं रामनवमी के पावन अवसर आज कॉलेज गेट के पास m&m मोटर्स बगड़ोना शो रुम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे नगर सहित स्टेट हाइवे से गुजरने वाले राहगीरों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।




