
ब्यूरो रिपोर्ट
विद्युत नगरी सारणी में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर नगर बड़े ही धुमधाम से भगवान् श्री राम चंद्र जी की विशाल और मनोरम शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए , ढोलढमाको के साथ डीजे की धुन पर नृत्य करते एवं करतब दिखते हुए चलित झांकी निकली गई। जिसने रामजी की विशाल मूर्ति देखने नगरवासियो का हुजूम उमड़ पड़ा।
बता दे की प्रति वर्ष श्रीराम मंदिर प्रबंधन समिति एवं हिन्दू संगठनों द्वारा यह विशाल चलित झांकी शोभायात्रा निकली जाती है। जिसका नगर में जगह जगह भव्य स्वागत किया जाता है।



