
ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत खनिज विभाग ने विगत 3 दिनों में खनिज अमले के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौण खनिजों के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों को जप्त कर समीपस्थ पुलिस थानों की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है।

जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को तहसील आमला क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोरणवाड़ा के समीप से खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन ट्रेक्टर एमपी 48 ए 3677 एवं घिसी बोरी मार्ग के समीप से 01 वाहन ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 48 एए 9017 को जप्त कर पुलिस थाना आमला की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। वहीं 12 अप्रैल को बैतूल तहसील क्षेत्रांतर्गत देवगांव-फोरलेन के समीप से खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन डम्पर क्रमांक एमपी 28 एच 4011 को जप्त कर पुलिस थाना बैतूल बाजार की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।
उपरोक्त सभी अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर प्रकरणों को न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।



