
ब्यूरो रिपोर्ट
5 लाख की लाटरी का लालच दे कर सफाईकर्मी के खाते से ठगों ने 20 हजार रूपये उड़ा दिए। जब कामगार को 20 हजार रूपये कटने का एसएमएस आया तो समझ आया की वह ठगी का शिकार हो गया।
बता दे की नगर पालिका परिषद सारनी में कार्यरत सफाई कामगार गजोधर ने अपने साथ हुए इस ठगी की घटना की शिकायत थाना में दी गई है। सफाई कामगार गजोधर ने बताया कि शुक्रवार को ऑनलाइन तनख्वाह हुई थी।
शनिवार के दिन एक अनजाने नम्बर से कॉल आया और बताया की उनकी 5 लाख की लॉटरी खुली है । आपका अकाउंट नम्बर दीजिये ताकि पैसा आपके के बैंक कहते में भेजा जा सके। जिस पर मेरे द्वारा अकाउंट नंबर और आधार की डिटेल मांगे जाने पर दे दी गई। इसके बाद दोबारा कॉल करके ओटीपी नंबर मांग लिया । ओटीपी नंबर देने के बाद बैंक से 20 हजार निकल जाने का मैसेज आया, तब जाकर मुझे ठगी का एहसास हुआ।
थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने बताया कि ऑनलाइन ठगी का शिकार नगर पालिका सफाई कामगार की शिकायत मिली है। जिस पर पता लगाया जा रहा है। टीआई ने लोगों से आग्रह किया है कि अनजाने कॉल से बैंक डिटेल मांगना, लॉटरी निकली, विदेश टूर समेत विभिन्न तरीके से ठगी करने वाले लोग अपने जाल में फसाते हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, इस तरह के कॉल आने पर सीधे पुलिस से संपर्क कर मदद ली जा सकती है। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान चलाए जा रहे हैं।
RBI रोकेगा 10000 से ऊपर के ट्रांजक्शन
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ₹10,000 से अधिक के डिजिटल लेनदेन (यूपीआई/नेट बैंकिंग) पर 1 घंटे का ‘होल्ड’ या ‘कूलिंग-ऑफ पीरियड’ लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसका उद्देश्य ऑनलाइन फ्रॉड को कम करना है। यह अभी केवल एक प्रस्ताव है, न कि लागू नियम। इस दौरान, आप संदिग्ध लेनदेन को रद्द भी कर सकेंगे। ये फीचर जल्द ही RBI लागू करने जा रहा है।





