
ब्यूरो रिपोर्ट
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार किया है दिनांक 24.05.26 को पीड़ित फरियादीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि आरोपी गौतम धुर्वे ने उसके साथ डरा धमकाकर बार बार गलत काम (बलात्कार) किया एवं जान से मारने कि धमकी दी है । पीडिता कि रिपोर्ट पर थाना सारणी मे अप.क्र.165/26 धारा 64(2)(m),332(ग),351(3) बीएनएस ,5एल/6 पाक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रियंका करचाम के नेतृत्व में थाना सारणी पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ शारीरिक संबंध (बलात्कार) करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
🔹विवेचना के दौरान आरोपी गौतम पिता जंगलसा धुर्वे उम्र 19 साल निवासी ग्राम बाकुड थाना सारणी जिला बैतूल को दिनांक 24.05.26 को गिरफ्तार किया गया । आरोपी को दिनांक 25.04.26 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा ।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
गौतम पिता जंगलसा धुर्वे उम्र 19 साल निवासी ग्राम बाकुड थाना सारणी जिला बैतूल
🔹 कार्रवाई में सहयोगी अधिकारी/कर्मचारी
* निरीक्षक जयपाल इनवाती
* उप निरीक्षक प्रीति पालेवार
*आरक्षक वर्षा नागले
🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि ऐसे किसी भी अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आपकी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



