
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
भैंसदेही:- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार के निर्देश पर प्रत्येक मंडलों में संगठन की मजबूती के लिए बैठकों का दौर प्रारंभ है । इसी कड़ी में शेखावत काम्प्लेक्स बस स्टैण्ड गुदगांव चौपाटी पर भाजपा झल्लार मंडल एवं सांवलमेंढ़ा मंडल के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी ने पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पंहुचाने के निर्देश दिए। श्री गायकी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कीमती समय में से समय निकालकर कम से कम दो घंटे का समय पार्टी को दे।

उन्होनें कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “मेरा बूथ- सबसे मजबूत ” पार्टी के इस मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। भाजपा नेता कैलाश शिवहरे ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रत्यत्नशील रहने की अपील की।

बैठक में भाजपा जिला मंत्री श्रीमती उर्मिला उईके, नगर मंडल प्रभारी मधु पाटनकर, झल्लार भाजपा मंडलध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवीदास खाड़े,सांवलमेंढ़ा मंडलध्यक्ष संजू चिल्हाटे,भाजपा के वरिष्ठ नेता गण कैलाश शिवहरे,लालाराम साहू, गंगाधर कापसे,भाजपा नेता धनराज साहू, जनपद सदस्य श्रीमती स्वाति मनीष राठौर, जनपद सदस्य मोहन धाड़सें, मंडल महामंत्री मोहन ऊइके एवं सागर शिवहरे,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विनोद कनाठे, भाजपा नेता संतोष मालवीय,प्रहलाद देशमुख,पप्पू कनाठे, दशरथ आर्य, जगजीवन भराड़े, नामदेव पाटनकर, दिनेश चिल्हाटे, दिलीप राने, राजकुमार बोड़खे, अजाब बोड़खे,अशोक बारस्कर, केशोराव बारस्कर, भगवंतराव चढ़ोकार,गुलाब चढ़ोकार, दिनेश बारस्कर, धर्मराज बारस्कर सहित शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष गण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन भाजपा नेता धनराज साहू ने किया तथा भाजपा मंडलध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवीदास खाड़े ने आभार व्यक्त किया।




