
ब्यूरो रिपोर्ट
छिंदवाड़ा पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए 31 जुलाई से 1 अगस्त 2026 की रात विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया, जिसमें बड़ी सफलता हासिल हुई। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 22 स्थायी और 120 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 142 आरोपियों को एक ही रात में गिरफ्तार किया। इसके अलावा 97 गुंडा बदमाश, 77 निगरानी बदमाश, 1 जेल से रिहा आरोपी और 42 कबाड़ियों की सघन जांच की गई। पुलिस टीमों ने नाकाबंदी, दबिश और साइबर सेल की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
अभियान के दौरान अवैध गतिविधियों पर भी कड़ा प्रहार किया गया। पुलिस ने 24 लोगों से करीब 150 लीटर अवैध शराब जब्त कर कार्रवाई की, वहीं 8 गुमशुदा लोगों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया गया। इस ऑपरेशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई और कई आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे जिले में अपराध पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रही है।





