
आजादी के पहले से मजदूरों की मसीहा रही एटक यूनियन -अजीत जैन (वरिष्ठ मार्क्सवादी विचारक)
पाथाखेड़ा – खदान मजदूर संघ लाल झंडा एटक कार्यालय पाथाखेड़ा परिसर मे सैंकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में एटक यूनियन का 106 वा स्थापना दिवस शानदार कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया. 31 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:00 बजे ही एटक यूनियन पाथाखेड़ा के समस्त केंद्रीय तथा इकाई के पदाधिकारी की उपस्थिति में झंडा उत्तोलन किया गया.एटक यूनियन की स्थापना उद्देश्य एवं रीति नीति पर वरिष्ठ पदाधिकारी श्री हबीब अंसारी, महामंत्री एवं वेलफेयर बोर्ड के सदस्य श्री श्रीकांत चौधरी, अध्यक्ष श्री ओमकार शुक्ल, एवं क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष एरिया जे सी सी श्री इंदेश सिँह रघुवंशी द्वारा अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया गया.
सायंकाल 6:00 बजे से सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एटक कार्यालय पाथाखेड़ा के परिसर में श्री राम नारायण यादव एवं टीम द्वारा देश भक्ति और संगठन के गानों की शानदार संगीत में प्रस्तुति की गई. शाम 7:00 मुख्य अतिथि श्री अजीत जैन द्वारा (वरिष्ठ मार्क्सवादी चिंतक, पूर्व प्रदेश महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश), कार्यक्रम अध्यक्ष श्री शिव शंकर मौर्य ( प्रदेश महासचिव एटक मध्य प्रदेश ), श्री श्रीनाथ सिंह पूर्व वेकोली सुरक्षा बोर्ड सदस्य, श्री तेज प्रकाश सिंह ( अध्यक्ष एटक पेंच एवं कन्हान ), श्री दयाशंकर सिंह ( पूर्व अध्यक्ष एटक पेंच एवं कन्हान क्षेत्र), श्री उदय सिंह ( क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य पंच एवं कनान क्षेत्र ), वेकोली पाथाखेड़ा के क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन श्री शशिधर, श्री श्रीकांत चौधरी ( क्षेत्रीय महामंत्री एवं वेलफेयर बोर्ड के सदस्य), श्री ओमकार शुक्ला ( क्षेत्रीय अध्यक्ष)एवं एरिया कोषाध्यक्ष इंदेश सिंह ठाकुर सहीत समस्त एरिया पदाधिकारी, समस्त जेसीसी, समस्त एरिया वेलफेयर सदस्य, समस्त क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य, समस्त इकाई के अध्यक्ष सचिवों एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया.
मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता श्री अजीत जैन द्वारा मजदूर जगत में एटक के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1920 में परम पूज्य एवं स्वतंत्रता सेनानी मान्यवर लाला लाजपत राय की अध्यक्षता में मुंबई में की गई. देश की आजादी में बैठक का महत्वपूर्ण योगदान है तब ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस को छोड़कर अन्य कोई भी संगठन या मजदूर संघ अस्तित्व में नहीं था एटक की स्थापना से लेकर अंग्रेजों से लड़ने की बात हो या आजादी के बाद देश की सरकार से लड़ने की बात हो उद्योगों में 8 घंटा ड्यूटी अथवा मजदूरों की अन्य सुविधाओं की बात हो एटक ने हर मोर्चे पर मजदूर जगत का सदा ही भला किया.
प्रदेश महामंत्री एटक श्री शिव शंकर मौर्य ने वर्तमान परिपेक्ष में एटक यूनियन की उद्योगों एवं मजदूर किसान जगत के प्रति संगठन के दायित्व पर प्रकाश डाला गया.
क्षेत्रीय महामंत्री एवं वेलफेयर बोर्ड के सदस्य श्रीकांत चौधरी द्वारा स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विगत कई दशकों में एटक की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला गया
श्री दयाशंकर सिंह, श्री तेज प्रकाश सिंह, द्वारा संगठन की एकता एवं ताकत आने वाले समय में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां पर प्रकाश डाला.
उपरोक्त स्थापना दिवस समारोह में संगठन की दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन एरिया जेसीसी सदस्य अशोक मालवीय एवं एरिया जेसीसी सदस्य एवं क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष इंदेश सिंह रघुवंशी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय
अध्यक्ष श्री ओमकार शुक्ल द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का तथा समस्त उपस्थित कार्यकर्ताओं काआभार व्यक्त किया गया.
उपरोक्त कार्यक्रम में एरिया पदाधिकारी गण श्री इंदेश सिंह रघुवंशी ( क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष,एरिया जेसीसी सदस्य), श्री हबीब अंसारी( वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष श्री राकेश चक्रवर्ती(क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य ), श्री निर्दिश सिंह( क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य), श्री गोविंद पवार( क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य), श्री दीपक देशमुख( क्षेत्री सुरक्षा समिति सदस्य ), श्री अरविंद राय( अध्यक्ष शाखा तवा -2) , श्री अनुराग राकेश( अध्यक्ष शाखा छतरपुर 1), श्री शंकर ठाकुर( अध्यक्ष कॉमन ), श्री नारायण पहाडे( अध्यक्ष रिजनल वर्कशॉप ), श्री सुरोजित सेन( अध्यक्ष तवा 3 ), श्री गुनेंद्र( सचिन तवा 2), श्री दीपक तुरिया( सचिव तवा वन ),श्री अजय प्रजापति( सचिन छतरपुर एक ), श्री कृष्णा बोरबन( सचिन रीजनल वर्कशॉप ), श्री हेमंत चंद्राते( सचिन कॉमन), श्री अनिल मुकाती वरिष्ठ पदाधिकारी इत्यादि पदाधिकारियो का कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा. स्वरुचि भोज के साथ देर रात तक चले इस स्थापना दिवस के कार्यक्रम समस्त कार्यकर्ताओं में अत्यंत ही उत्साह देखने को मिला.





