
भाजपा ने पूर्व विधायक चैतराम मानेकर के निधन पर जताया शोक
जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में दी श्रृद्वांजलि
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिले के वरिष्ठ नेता एवं आमला विधानसभा से 2 बार के विधायक चैतराम मानेकर के असामयिक निधन पर जिला भाजपा परिवार ने शोक संवेदनाए व्यक्त की है। स्व.श्री चैतराम मानेकर जी के पार्थिव शरीर को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। जहां जिले के भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने पार्टी के ध्वज में लपेटकर उन्हे अंतिम विदाई दी। वहीं मानेकर परिवार को दुख की इस घडी में ईश्वर से दिवंगत की शांति की कामना परमपिता परमेश्वर से करते हुए भावभींनी श्रृद्वांजलि अर्पित की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद दुर्गादास उइके, जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, विधायक महेन्द्रसिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख, डा.योगेश पंडाग्रे, गंगा उइके, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, आदित्य बबला शुक्ला, मुकेश खंडेलवाल, अजय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, उपाध्यक्ष किशनसिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री कमलेश सिंह , कृष्णा गायकी,डा.महेन्द्रसिंह चौहान,मंडल अध्यक्ष गोलू राजपुत,दिपक सिनोटिया,रामकिशोर देशमुख,यशवंत यादव,यदूराज यदूवंशी सहित मंडल व जिले के समस्त पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता प्रमुख है।


