
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान chief minister jan vishwas campaign के तहत शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत बोथिया में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बताई गई राशन, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल उपस्थित थे।
इस दौरान फसल नुकसानी के सर्वे सहित अन्य शासकीय कार्यों में लापरवाही की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को नोटिस जारी करने और नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। chief minister jan vishwas campaign वहीं राजस्व कार्यों में खराब प्रदर्शन पर उन्होंने संबंधित नायब तहसीलदार को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार को लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की निगरानी करने के निर्देश दिए।
चौपाल में ग्रामीण महिलाओं ने चेकडेम में किए गए कार्य का भुगतान करीब दो वर्षों से लंबित होने की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एपीओ को संबंधित सभी हितग्राहियों के नाम की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत सीईओ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने बताया कि ग्राम को मेंढा जलाशय से जोड़ा गया है तथा आगामी फरवरी माह तक गांव में सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
chief minister jan vishwas campaign
ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन नियमित रूप से नहीं खुलने की शिकायत पर कलेक्टर ने सचिव से जानकारी ली और पंचायत भवन को निर्धारित समय पर खोलने तथा ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राशन कार्ड नहीं बनाए जाने की शिकायत पर उन्होंने सचिव को संबंधित आवेदक की समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
चौपाल में बुजुर्ग महिला रतो एवं मंगू ने पेंशन नहीं मिलने की समस्या बताई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को पेंशन का नियमानुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को नाश्ता एवं भोजन नहीं दिए जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल के दौरान ग्राम में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली तथा विकास कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।






