
Group Term Life Insurance सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बेसिक शिक्षा विभाग और देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच हुए ऐतिहासिक समझौते (MoU) के तहत अब स्थायी शिक्षकों को 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस (GTLI) बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। इस सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत स्थायी शिक्षकों को 10 लाख के जीवन बीमा के साथ-साथ 1 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और स्थाई दिव्यांगता कवर भी मिलेगा।
विभाग की ओर से साफ किया गया है कि इस इंश्योरेंस का लाभ लेने के लिए किसी अलग नाम वाली सरकारी लिस्ट को देखने की जरूरत नहीं है। इस योजना का लाभ सीधे आपके बैंक के सैलरी अकाउंट (वेतन खाते) से जुड़ा हुआ है। यदि आपका वेतन खाता एक सामान्य सेविंग अकाउंट से स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (SBI-SGSP) या कॉरपोरेट सैलरी पैकेज (CSP) में बदला हुआ है, तो आपका नाम इस 10 लाख रुपये के सुरक्षा कवर में अपने आप शामिल हो जाता है।
- 1. मोबाइल ऐप (YONO SBI) या पासबुक से: घर बैठे पात्रता जांचने के लिए SBI YONO App पर लॉगिन करें और अपने अकाउंट प्रोफाइल में ‘Account Type’ चेक करें। यदि वहां सामान्य सेविंग अकाउंट की जगह SGSP (State Government Salary Package) लिखा है, तो आप सुरक्षित हैं। इसके अलावा आप अपनी पासबुक के पहले पन्ने या बैंक स्टेटमेंट पर भी खाता प्रकार (Account Type) देख सकते हैं।
- 2. अपनी बैंक शाखा (Home Branch) जाकर: अपनी गृह बैंक शाखा में जाकर बैंक मैनेजर से संपर्क करें और कन्फर्म करें कि क्या आपके खाते में “Occupation Code” के तहत आपको शिक्षा विभाग का कर्मचारी दर्ज किया गया है। बैंक के सिस्टम में यह टैग एक्टिव होने पर ही इंश्योरेंस क्लेम मान्य होता है।
- 3. अपने विभाग के DDO / BEO कार्यालय से:
शिक्षक अपने ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) या आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) से संपर्क कर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि क्या उनके स्कूल या ब्लॉक के कर्मचारियों का डेटा बैंक को सैलरी पैकेज अपग्रेडेशन के लिए भेज दिया गया है।
संविदा शिक्षक और शिक्षामित्रों को भी मिलेगा बड़ा लाभ
इस विशेष पैकेज के दायरे में सिर्फ स्थायी शिक्षक ही नहीं, बल्कि विभाग के संविदा कर्मी, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइया भी शामिल किए गए हैं। नियम के मुताबिक, 10 हजार रुपये से कम मानदेय पाने वाले कर्मियों को एसबीआई में जीरो बैलेंस खाता खोलना होगा, जिस पर उन्हें 2 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। वहीं, 10 हजार से अधिक मानदेय पाने वाले संविदा कर्मियों को उनकी श्रेणी के हिसाब से 30 लाख से 80 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।
यदि जांच के दौरान आपका खाता अभी भी एक साधारण बचत खाता (Saving Account) दिखाई दे रहा है, तो आपको इस 10 लाख के इंश्योरेंस का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसे तुरंत ठीक करने के लिए अपनी बैंक शाखा में जाकर एक सैलरी पैकेज अपग्रेडेशन फॉर्म (Annexure Form) जमा करें। फॉर्म के साथ अपनी पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप और विभागीय पहचान पत्र (ID Card) जरूर लगाएं, ताकि बैंक आपके खाते को तुरंत ‘सैलरी अकाउंट वेरिएंट’ में बदल सके।
What is GTLI full form? GTLI or Group Term Life Insurance as the name suggests are designed to offer life insurance to a group of people. But they are all covered under a single policy. A group term life insurance plan is not limited to employees but can also extend to other groups such as customers of banks, NGOs, professional groups, non-banking financial institutions, and also micro finance institutions.
There are many benefits of group term life insurance plans, such as financial assistance and independence to the dependents of the concerned employee, in case of any unforeseen circumstances or in the eventuality of their death.
It also offers other benefits such as a uniform cover all, to ranked covers of the various grades of members. There also some group insurance schemes that provide covers for outstanding loans to a group of borrowers, while others provide certain benefitsadvantages of group insurance like critical illness and disability benefits.





