
योगेश अतुलकर
वरिष्ठ नागरिक परिषद की 22 मार्च 2026 को द्वितीय प्रादेशिक अधिवेशन की बैठक गायत्री शक्तिपीठ परिषद अमरकंटक मध्य प्रदेश में संपन्न हुई। यह अधिवेशन प्रत्येक 3 वर्ष में आयोजित किया जाता है जिसमें प्रदेश की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन भी किया जाता है इस आयोजन में बैतूल जिले से संगठन के जिला मंत्री जिला उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ,प्रकाश नारायण बारंगे ,अजाबराव लोखंडे, ने अधिवेशन में भाग लिया,श्री तिवारी ने बताया कि प्रदेश के 23 जिलों से लगभग 100 प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही जिसमें अध्यक्ष, जिला मंत्री एवं कोषाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे जिसमें अखिलेश तिवारी को निर्वाचन में प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया अधिवेशन में अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री आशीष सिंगर प्रदेश प्रभारी बीएमसी ताराचंद यादव प्रदेश महामंत्री श्री चंद्रशेखर व्यास प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश पालीवाल प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप गोलवरकर जी उपस्थित रहे




