ब्यूरो रिपोर्ट
सारनी। भारत सरकार की एडिप एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हांकन शिविर का आयोजन 22 मई दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से मंगल भवन सारनी में किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि ऐसे पात्र दिव्यांग एवं वरिष्ठजन जिन्हें उपकरणों की आवश्यता है वे अपने साथ यूडीआईडी कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, समग्र आईडी, आय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज की दो फोटो के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।





