
योगेश अतुलकर
पांढुर्णा जिले की सौसर तहसील के बीधोनी गांव में नागपंचमी के दिन हजारों की संख्या में लोग असाध्य रोग मिर्गी का उपचार कराने पहुंचते है। जहाँ लोगों का दावा है कि कैसी भी मिर्गी की बिमारी हो यहाँ आने पर उससे छुटकारा मिल जाता है।
यहाँ राजेंद्र रावत के द्वारा नाग पंचमी के दिन में मिर्गी रोगियों को तांबे का तार बांधते है। जिससे मिर्गी से छुटकारा मिल जाता है। आज भी नागपंचमी के दिन यहां काफी संख्या में लोगों का ताता लगा दिखाई दिया। दूर दूर से यहां पर लोग आकर इस एक दिन तांबे का तार बंधवाते हैं। जिसके द्वारा मिर्गी की बीमारी से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है।
