
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को अपने संगठन में एक बड़ा और व्यापक बदलाव करते हुए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मंजूरी के बाद केंद्रीय कार्यालय द्वारा आधिकारिक सूची जारी कर नई टीम के नामों का ऐलान किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इस नई टीम में पुराने और अनुभवी चेहरों की वापसी के साथ-साथ महिलाओं और क्षेत्रीय समीकरणों को विशेष तरजीह दी गई है.
वसुंधरा राजे और राम माधव की मुख्य संगठन में वापसी
घोषित की गई सूची के अनुसार, पार्टी ने देश के अलग-अलग राज्यों से 13 वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान सौंपी है. इस फेरबदल का सबसे बड़ा आकर्षण राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की मुख्य संगठन में मजबूत वापसी है, जिन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.
राज्यों के समीकरण साधने की कोशिश
आगामी राज्य विधानसभा चुनावों और सांगठनिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और पंजाब जैसे अहम राज्यों के चेहरों को शीर्ष टीम में जगह दी है. राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:





