
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत 16 अक्टूबर को आमला और मुलताई में जन संवाद शिविर आयोजित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पॉलीक्लिनिक वायु सेना स्टेशन आमला में सुबह 11 बजे तथा जनपद पंचायत सभा कक्ष मुलताई में 12:30 बजे शिविर आयोजित होगा। इस दौरान कैप्टन (नौसेना) सुमीत सिंह (से.नि.) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा शिविर में भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों की पत्नियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई की लंबित शिकायतों, पेंशन एवं अनुदान सेवा, पारिवारिक, विकलांगता, संबल, शिक्षा, विवाह एवं चिकित्सा सहायता, भूमि संबंधी प्रकरण नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य स्थानीय जन समस्याएं सुनीं जाएगी। उन्होंने सभी से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।



