scn news india

भारत सरकार द्वारा ट्रेडमार्क पंजीकृत मिडिया

scn news india

भारत सरकार द्वारा ट्रेडमार्क पंजीकृत मिडिया

scn news india

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर…बादल, बारिश का अलर्ट

Scn News India
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर…बादल, बारिश का अलर्ट:बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और सुकमा में पड़ेंगी बौछारें; 2 दिन बाद लुढ़केगा पारा; दो दिन ऐसा ही मौसम
छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। आज (शुक्रवार) बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा सुकमा जिले में बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। अगले 48 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है, उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर और उसके आस-पास बने पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से छत्तीसगढ़ में बादल और बारिश की स्थिति बन रही है। इसका ज्यादा असर पूर्वी छत्तीसगढ़ में रहेगा। कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्के बादल रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिन रहेगा, रात का पारा गिरेगा।