
ब्यूरो रिपोर्ट
अपर मुख्य सचिव श्री राजन ने कहा कि किसी भी जिले में बिना पंजीयन के कोई भी कोचिंग संस्था संचालित न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। जिला स्तर पर निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में जिला स्तर की निगरानी समिति का गठन भी किया गया है।
बता दे कि अपर मुख्य सचिव श्री राजन उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की आत्महत्या की रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता सेमिनार को संबोधित कर रहे थे ।
इस वेब सेमिनार के दौरान मानसिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता के संबंध में विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से ग्रसित बच्चों में लक्षण की पहचान और बचाव के बारे में जानकारी दी गई।