
ब्यूरो रिपोर्ट
ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री, विकास के मसीहा एवं जन-जन के प्रिय नेता कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की 81 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने बहोड़ापुर स्थित कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया ने ग्वालियर–चंबल संभाग के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और पूरे अंचल को विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके द्वारा देखे गए विकास के अधूरे सपने को उनके योग्य पुत्र केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे बढ़ाते हुए उन्हें साकार कर रहे हैं, आज ग्वालियर में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। आधुनिक बस स्टैंड और एयरपोर्ट, एलिवेटेड रोड, नया रेलवे स्टेशन के उन्नयन जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आगरा–ग्वालियर ग्रीनफील्ड हाईवे और चंबल से ग्वालियर तक पानी लाने की महत्वाकांक्षी परियोजना भी शहर के भविष्य को नई दिशा देने वाली साबित होगी।

सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि ग्वालियर–चंबल संभाग में उद्योगों की स्थापना के लिए उद्योगपतियों से लगातार संवाद कर सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही ग्वालियर की ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए उन्हें और अधिक भव्य रूप में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है, ताकि ग्वालियर अपनी समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास दोनों के लिए देश-दुनिया में पहचान बना सके।
सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मिलकर प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार कर रहे हैं, ताकि ग्वालियर अंचल और मध्यप्रदेश देश के मानचित्र पर अग्रणी स्थान प्राप्त कर सकें।

छत्री पर पुष्पांजलि —
इस अवसर पर कुष्ठ आश्रम में आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के साथ रमेश किरार, माधव पचौरी, दीपक शर्मा, राजीव गुप्ता, देव राजपूत, गौरव शर्मा, हर्ष रजक, ओम पाठक, राघवेन्द्र यादव, अंकित वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इससे पूर्व कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की 81 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर द्वारा सुबह 9 बजे कटोरा ताल स्थित छत्री पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके द्वारा क्षेत्र की प्रगति, विकास एवं गरीब सर्वहारा वर्ग के हित में किए गए कार्यों को याद किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, रामबरन सिंह गुर्जर, बाल खांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






