
ब्यूरो रिपोर्ट
*हत्या के प्रकरण में पेरोल पर फरार सजायाफ्ता आरोपी करीब 10 वर्ष बाद गिरफ्तार*
बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा गठित टीम ने वर्ष 2012 के हत्या प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
चौकी मासोद, थाना मुलताई क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले आरोपी इठोल कंगाले पिता सोनसा कंगाले, उम्र 42 वर्ष, निवासी ईटावा के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा सी.आर.ए. क्रमांक 1286/2012 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जो थाना मुलताई को दिनांक 18.04.2023 को तामील हेतु प्राप्त हुआ था।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21.04.2026 को माननीय सीजीएम न्यायालय बैतूल के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इठोल कंगाले पिता सोनसा कंगाले, उम्र 42 वर्ष, निवासी ईटावा
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक अमित पवार, प्रधान आरक्षक वलराम सरेयाम, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिलारे, प्रधान आरक्षक हाकम सिंह, आरक्षक शिवराम एवं आरक्षक मेहमान की विशेष भूमिका रही।
बैतूल पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।




