
पूरी खबर पढ़ने आज ही मेम्बरशिप लें और पढ़े सभी प्रीमियम खबरे लाईव वेब टीवी सहित
ब्यूरो रिपोर्ट
जबलपुर: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने अपने कर्मचारियों की वित्तीय सुरक्षा और बैंकिंग सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के साथ ‘कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज’ के तहत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) किया है।
जबलपुर स्थित कंपनी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) श्री दीपक कश्यप, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री संजय कुमार जैन और मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री रूपेश शाह ने बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर इस समझौते को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया।
कर्मचारियों को मिलने वाले मुख्य लाभ और सुविधाएं:
- मुफ्त लोन प्रोसेसिंग: कंपनी के कर्मचारियों को होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेने पर लगने वाले प्रोसेसिंग शुल्क से पूरी तरह छूट मिलेगी।
- तत्काल ओवरड्राफ्ट (OD): कर्मचारियों के सैलरी क्रेडिट के इतिहास और आधार पर उन्हें तत्काल इनबिल्ट ओवरड्राफ्ट (OD) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- निःशुल्क डिजिटल लेनदेन: NEFT, RTGS, IMPS और UPI के माध्यम से किए जाने वाले सभी प्रकार के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पूर्णतः निःशुल्क होंगे।
- सुरक्षा कवच और बीमा: समझौते के तहत कर्मचारियों को पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस (व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा) और एयर एक्सीडेंट कवर (हवाई दुर्घटना बीमा) जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।






