
भारतीय मजदुर ठेका श्रमिक संगठन bhartiy majdur theka shramik sangathan ने मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा थर्मल पावर स्टेशन सारणी के मुख्य अभियंता श्री एस के लिल्होरे को स्थानीय मजदूरों को सतपुड़ा प्लांट में मिले पहली प्राथमिकता से कार्य देने को ले कर ज्ञापन सौपा।
संगठन का कहना है कि सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में पुरानी इकाइयों के डिस्मेंटलिंग का कार्य चल रहा है। जहाँ इस कार्य में दूसरे राज्यों से आए मजदूरों को अधिक संख्या में रखा गया है। जबकि स्थानीय मजदुर श्रमिक पूर्व से इस कार्य में कुशल अनुभव रखता है लेकिन उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है।
bhartiy majdur theka shramik sangathan भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ के महामंत्री विनोद भारती, अध्यक्ष प्रकाश गांठें , वरिष्ठ पदाधिकारी कुंदन सिंह, सतीश बामने,आकाश बानवंशी ने बताया कि पूर्व में भी सतपुड़ा प्लांट में डिस्मेंटलिंग का कार्य किया जा चुका है और यह कार्य भी स्थानीय मजदूरों ने किया था इस प्रकार स्थानीय मजदूरों को इस कार्य का काफी अनुभव है और स्थानीयता को महत्व देते हुए स्थानीय मजदूरों को अधिक संख्या में डिस्मेंटलिंग के कार्य में रखना चाहिए।

1–मुख्य अभियंता को भारतीय मजदूर मजदूर ठेका श्रमिक संघ में ज्ञापन सौंप कर कराया अवगत
2–सतपुड़ा प्लांट में डिस्मेंटलिंग एवं नये प्लांट के निर्माण कार्य में स्थानीय मजदूरों को किया जा रहा है दरकिनार
डिस्मेंटलिंग के कार्य में स्थानीय मजदूरों को काम पर रखने के लिए कहे जाने पर अक्सर चिनार कंपनी के अधिकारियों द्वारा कहा जाता है कि जब इकाइयों को काटकर नीचे गिरा दिया जाएगा तो स्थानीय मजदूरों को काम पर रखेंगे अभी हाइट पर काम चल रहा है जबकि बहुत सारा काम जमीनी स्तर पर भी चल रहा है जिसमें बहुत सारे बाहरी मजदूर ही काम कर रहे हैं इस प्रकार भ्रमित किया जा रहा है।
एवं सतपुड़ा प्लांट में नई यूनिट का निर्माण कार्य भी चल रहा है जिसमें बी एच ई एल कंपनी की पेटी कॉन्टैक्टर कंपनी बीबीजी द्वारा स्थानीय स्तर पर बहुत कम रेट पर कार्य दिया जा रहा है जिसके कारण भी मजदूरों का शोषण होता है जबकि नये प्लांट के निर्माण कार्य में हर वर्क के स्टैंडर्ड गाइडलाइन के अनुसार रेट होते हैं मगर बी एच ई एल की पेटी कॉन्टैक्टर कंपनी बीबीजी ने तो काम के रेट बहुत ही कम निर्धारित कर रखे हैं जिसके कारण भी मजदूर एवं युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है।

सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में डिस्मेंटलिंग के कार्य के लिए एवं नई यूनिट के निर्माण कार्य को लाने के लिए पूर्व में bhartiy majdur theka shramik sangathan द्वारा भी अनेकों प्रयास किए गए जिसके परिणाम स्वरुप यह बड़े कार्य सतपुड़ा प्लांट में आए और रोजगार का एक सुनहरा अवसर भी आया लेकिन बड़ी संख्या में स्थानीय मजदूर अभी भी रोजगार से दूर है बड़ी संख्या में जल्द स्थानीय युवाओं एवं मजदूरों को रोजगार नहीं मिला तो संघ द्वारा आंदोलन किया जा सकता है इस अवसर पर मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।






