
सांईखेड़ा :- बीते कुछ दिनों से सांईखेड़ा थाना thana saikheda क्षेत्र में चोरी कि वारदात लगातार बढ़ रही है पहले किसानों के खेतों से मोटर केबल चोरी हुए जिनका पुलिस अभी तक पता नहीं लगा अब एक ही रात गांव में अलग- अलग जगह खड़े वाहनों से बैटरी चोरी कर ले गए जिसकी भनक तक नहीं लग पाई ग्राम के कुलदीप माकोड़े के खेत में खड़े टैक्टर से बैटरी निकाली गई।
जिसकी उनके द्वारा thana saikheda थाने में लिखित शिकायत दर्ज कि गई वहीं विजय जैन के छोटा हाथी से भी बैटरी निकाली गई उनका वाहन घर के सामने ही खड़ा था पेट्रोल पंप पर खड़े राजेन्द्र दवंडे व गोलू काटोलकर के टैक्टर कि भी बैटरी निकाल कर ले गए चोर गांव में हुई चोरी की वारदात कि सुचना लिखित तौर पर थाने में दर्ज कराई गई ग्रामीण लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा कई माह से गांव में गश्त नहीं किया जा रहा है जिसके कारण भी चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है।






